समीर वानखेड़े ने की शिकायत, मिली जान से मारने की धमकी

समीर वानखेड़े ने की शिकायत, मिली जान से मारने की धमकी

शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान के खिलाफ ड्रग्स मामले के बाद चर्चा में आये एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है.

समीर वानखेड़े ने अपने शिकायत में कहा है कि उसको सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिल रही है. मुंबई पुलिस को दी गयी शिकायत में वानखेड़े ने कहा है कि उसे ट्वीटर के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गयी है.

मुंबई पुलिस को दी गई शिकायत में वानखेड़े ने जांच करने की मांग की है. कहा जा रहा है कि जिस ट्विटर अकाउंट से वानखेड़े को मारने की धमकी दी गयी है वह14 अगस्त को ही बनाया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार वानखेड़े को धमकी देते हुए कहा गया कि “तुमको पता नहीं तुमने क्या किया है, इसका हिसाब तुमको देना पड़ेगा.” एनसीबी के पूर्व अधिकारी वानखेड़े ने कहा कि उसके बाद उक्त शख्स ने लिखा, “तुमको खत्म कर देंगे.”

बता दें कि समीर वानखेड़े के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप पर एनसीबी ने छापामारी की थी. इसमें उन्होंने आर्यन खान सहित उनके दो दोस्तों- अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को गिरफ्तार किया था. हालांकि आर्यन के पास किसी भी तरह का नशीला पदार्थ एनसीबी के अफसरों को नहीं मिला था.

बाद में नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने आर्यन खान को मुंबई क्रूज केस में क्लीनचिट दे दी थी जिसके बाद सरकार ने समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था.

कोर्ट में एनसीबी ने जो चार्जशीट पेश की थी उसमें आर्यन खान का नाम नहीं था. आर्यन को क्लीनचिट मिलने पर एनसीबी के डीजी एस एन प्रधान ने कहा था कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई है.

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *