महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी बीएमसी चुनाव

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी अकेले लड़ेगी बीएमसी चुनाव

अखिलेश यादव की पार्टी सपा ने महाराष्ट्र में BMC चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ नहीं लड़ेंगे। बीएमसी का चुनाव सपा अकेले अपने दम पर लड़ेगी।

दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। सपा का ये ऐलान महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के लिए एक तरह से झटका है. क्योंकि एमवीए के दल कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की पार्टी उसी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं जिसमें सपा भी शामिल है, लेकिन सपा ने अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है।

अबू आजमी ने कहा कि हमारी विचारधार है कि इस देश में हिंदू-मुस्लिम भाई की तरह रहें। हम सांप्रदायिकता को खत्म करें। मस्जिद में अजान हो, मंदिर में पूजा हो और सब ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा’ गीत गाएं। लेकिन अभी जो सत्ता में बैठे हैं वो इसे खत्म करना चाहते हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की कथित नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा, “बीजेपी को सोचना चाहिए कि एकनाथ शिंदे साहब ने इनकी सरकार लाई थी। एक चलती हुई सरकार को गिराया था। उस वक्त शिंदे साहब बहुत अच्छे थे?”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मैं सरकार से निवेदन करूंगा कि किसानों और मजदूरों का सम्मान करें। किसान ही वो है जो देश को चलाता है। किसान अगर दुखी रहेगा तो देश दुखी रहेगा। लेकिन हर सरकार किसानों के बारे में कहती है लेकिन किसानों की आत्महत्या बढ़ती जाती है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *