विनेश फोगाट के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

विनेश फोगाट के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

पेरिस ओलंपिक 2024: पहलवान विनेश फोगाट को अपेरिस ओलंपिक 2024 के फ़ाइनल से पहले अयोग्य ठहराए जाने के मुद्दे पर चर्चा से वंचित किए जाने पर विपक्षी दल इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने गुरुवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया है। विनेश फोगाट को बुधवार को 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्वर्ण पदक प्रतियोगिता में अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ निर्धारित मैच से कुछ घंटे पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अब इस मामले को लेकर देश में सियासत शुरू हो गई है।

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के बयान के बाद राज्यसभा में हंगामा हुआ। जिसके बाद विपक्ष ने उच्च सदन से वॉकआउट कर दिया। हंगामे के बीच सभापति धनखड़ ने कहा कि सदन में मेरा अपमान किया जा रहा है। विपक्ष पद की गरिमा को चुनौती दे रहा है।

राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने कहा- विपक्ष सोचता है कि केवल उनका ही दिल दुख रहा है। पूरे देश को उस लड़की के कारण दुख हो रहा है। हर कोई इस स्थिति को साझा कर रहा है लेकिन इसका आर्थिक लाभ उठाना, इसे राजनीतिक रंग देना, उस लड़की के लिए सबसे बड़ा अनादर है। उस लड़की का आगे का सफर बहुत लंबा है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि विनेश फोगाट के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया है। हम उनके ओलंपिक अयोग्यता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहते थे। लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आज कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा करने वाली विनेश फोगाट को आशावान बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें देश के समर्थन का आश्वासन दिया।

इससे पहले मंगलवार को इंडिया गठबंधन के सदस्यों ने भी लोकसभा से वॉकआउट किया था। उन्होंने विनेश फोगाट के बारे में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के बयान पर असंतोष व्यक्त किया। कुछ विपक्षी नेताओं ने पहलवान को ओलंपिक की तैयारियों के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मंडाविया की आलोचना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles