आरएसएस की निजी सेना और हिटलर की सेना की पोशाक एक समान

आरएसएस की निजी सेना और हिटलर की सेना की पोशाक एक समान

मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर जमकर निशाना साधा है। आरएसएस के लोगों द्वारा जबलपुर में नगर निगम के कर्मचारियों को खदेड़ने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने एक लिंक पोस्ट करते हुए 2 ट्वीट किए और जमकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा।

दिग्विजय सिंह ने जबलपुर की घटना के बहाने हिटलर का संदर्भ देते हुए आरएसएस पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि संपूर्ण सत्ता किसी भी संगठन या व्यक्ति के लिए एक नशा है जिसका अंजाम पतन ही होता है। यह सत्ता का नशा ही उसके पतन का कारण बनता है। इन लोगों पर कोई केस दर्ज नहीं होगा लेकिन स्पष्टीकरण के नाम पर नगर निगम के अधिकारियों को दंडित जरूर किया जाएगा।

आरएसएस पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिटलर की निजी सेना एसएस की वेशभूषा भूरी शर्ट थी और आरएसएस की निजी सेना की वेशभूषा खाकी पेंट है। समानता है कि नहीं ? हिटलर का अंत में क्या हश्र हुआ ? जर्मनी बर्बाद हो गया। यह एक ऐतिहासिक सत्य है।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आरएसएस को लेकर अपने बयानों के चलते अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। दिग्विजय सिंह आरएसएस को निशाने पर लेने के कारण सदैव मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *