ट्रेन कांड का हत्यारा आरपीएफ कांस्टेबल जांच में सहयोग नहीं कर रहा

ट्रेन कांड का हत्यारा आरपीएफ कांस्टेबल जांच में सहयोग नहीं कर रहा

मुंबई: 31 जुलाई यानी सोमवार को जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन में अपने वरिष्ठ अधिकारी और तीन मुसलमानों की हत्या करने वाला आरपीएफ़ कांस्टेबल चेतन सिंह लगातार बीमारी का बहाना बना रहा है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। इस बीच शनिवार को आरोपी की पत्नी रेनू सिंह से लगातार 11 घंटे तक पूछताछ की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, रेनू सिंह को जीआरपी ने मुंबई बुलाया था। जिरह पूरी होने के बाद उनका बयान लिखित तौर पर दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच रेनू सिंह मुंबई के बोरीवली जीआरपी कार्यालय पहुंची। जीआरपी सूत्रों के अनुसार आरोपी चेतन सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहा है और बार-बार अपना बयान बदल कर जीआरपी को गुमराह कर रहा है। वह बीमारी का बहाना बना रहा है। रेनू से चेतन सिंह के इलाज और मानसिक अस्थिरता को लेकर कई सवाल पूछे गए।

गौरतलब है कि ट्रेन संख्या 12956 जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 जुलाई की सुबह अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी. ट्रेन वापी और बोरीवली रेलवे स्टेशन के बीच थी। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेतन सिंह (30 वर्ष) तैनात था। इस ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई टीकाराम मीना भी तैनात थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चेतन ने बी5 कोच में एएसआई पर फायरिंग कर दी। फिर उसी कोच में एक मुस्लिम यात्री पर गोली चला दी। इसके बाद चेतन पेंट्री कार की ओर बढ़ा और वहां जाते समय उसने एक अन्य मुस्लिम यात्री को गोली मार दी और फिर पेंट्री कार की अगली बोगी S6 में जाकर वहां मौजूद तीसरे मुस्लिम यात्री पर गोली चला दी। उसने तीनों यात्रियों की पहचान उनकी दाढ़ी से की, उन्हें गोली मारी और फिर घिनौना और नफ़रती वीडियो रिकॉर्ड किया।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *