सेंधा नमक पाकिस्तान से आता है, उसका बहिष्कार क्यों नहीं: राकेश टिकैत

सेंधा नमक पाकिस्तान से आता है, उसका बहिष्कार क्यों नहीं: राकेश टिकैत

कांवड़ यात्रा मार्ग: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने सोमवार (15 जुलाई) को कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित भोजनालयों से उनके मालिकों का नाम प्रदर्शित करने के लिए कहा। इसे लेकर अभी विवाद हो ही रहा था कि इसी तरह के आदेश को पूरे यूपी में लागू कर दिया गया। मुजफ्फनगर पुलिस का कहना था कि नाम प्रदर्शित करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि किसी कांवड़िये के मन में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। इसे लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सेंधा नमक पाकिस्तान से आता है, उसका बहिष्कार क्यों नहीं कर रहे हैं। जनता को इस एजेंडे से बचना है।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर के लोग 2013 का दंगा झेल चुके हैं। इस तरह की नई शुरूआत नहीं होने देंगे। हिंदू और मुस्लिम सब मिलकर कांवड़ यात्रा निकलवाते हैं। कांवड़ के समय नई परंपरा शुरू नहीं होने देंगे। ट्रेनिंग सेंटर नहीं बनने देंगे। दंगा बाहर के लोग करके जाएंगे और मुजफ्फरनगर को झेलना पड़ेगा।

मुजफ्फरनगर में मीडया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा, “जनता को इस सरकार के एजेंडे से बचना चाहिए। नानवेज हिंदू भी खाते हैं। सेंधा नमक पाकिस्तान से आता है। फिर ये लोग उसका बहिष्कार क्यों नहीं कर रहे हैं। पाकिस्तान का नमक यहां के लोग खा रहे हैं। उसका भी बहिष्कार होना चाहिए, क्योंकि उसको भी तो मुस्लिम ही खोदकर बाहर निकालता है। बीजेपी वाले हलफनामा दे रहे हैं कि हम नॉनवेज नहीं खाते हैं। आने वाले चुनाव में जनता इन्हें इन हरकतों का जवाब देगी।

बता दें कि, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि पूरे उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाने पीने की दुकानों पर नेमप्लेट लगानी होगी। दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखना होगा। सीएमओ के मुताबिक यह फैसला कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान हलाल प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी। लेकिन यूपी सरकार ने जो फरमान दिया है, उसे लेकर अब उसकी चौतरफा आलोचना हो रही है।

popular post

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र मिस्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *