राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर, चार्टर्ड प्लेन से लाए जाएगें दिल्ली

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसलिए उनके बेहतर इलाज 8 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाया गया हैं बोर्ड ने लालू प्रसाद की रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स(AIIMS)भर्ती करने की बात कही है और जेल प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है। इसलिए शाम तक चार्टर्ड प्लेन से उन्‍हें दिल्ली ले जाया जाएगा।

RIMS द्वारा गठित बोर्ड में कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर हेमंत नारायण, नेफ्रोलॉजी विभाग की एचओडी डॉक्टर प्रज्ञा पंत घोष, ऑर्थोपेडिक के डॉक्टर एलबी माझी, रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टर सुरेश टोप्पो, नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर बीवी सिन्हा, सर्जरी विभाग के डॉक्टर आरजी बखला, मेडिसिन विभाग के डॉक्टर जेके मित्रा और यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरशद जमाल हैं. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि लालू प्रसाद को रात भर नींद नहीं आई.

अभी कल जैसे ही लालू यादव के परिवार वालों को उनकी हालत बिगड़ने की खबर मिली तो उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव रांची पहुंच गए.


दिल्ली लाए जाने के दौरान परिवार उनके साथ रहेगा. RIMS के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि लालू यादव के फेफड़ों में संक्रमण है. उनका इलाज किया जा रहा है. RIMS के डॉक्टरों ने AIIMS में फेफड़ों के एचओडी के साथ उनकी हालत पर बातचीत की है.

बताते चलें कि लालू यादव दिसंबर 2017 से सजा काट रहे हैं. उन्होंने अपनी ज्यादातर सजा RIMS में ही काटी है

 

popular post

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *