कृषि क़ानून की तरह NPR-NRC भी हटाओ, नहीं तो फिर बनेंगे शाहीन बाग़

कृषि क़ानून की तरह NPR-NRC भी हटाओ, नहीं तो फिर बनेंगे शाहीन बाग़ उत्तर प्रदेश चुनाव में ताल ठोक रहे एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार एनपीआर और एनसीआर कानून लाएगी तो एक बार फिर नया शाहीनबाग खड़ा करेंगे।

कृषि कानून की तरह ही एनपीआर और एनआरसी को वापस लेने की मांग करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार एनपीआर और एनआरसी कानून बनाएगी तो हम सड़कों पर उतरेंगे और एक और शाहीन बाग सामने आएगा। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएए को वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा से कृषि कानूनों की तरह ही CAA भी रद्द करने की अपील करता हूं क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है।

 

असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार को चेतवानी देते हुए कहा कि अगर वह एनपीआर और एनआरसी को कानून बनाएंगे तो हम सड़कों पर उतरेंगे और नया शाहीन बाग खड़ा करेंगे। याद रहे कि नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में हजारों लोगों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था।

असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में ही नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें सबसे बड़ा अभिनेता बताया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज है। वह गलती से राजनीति में आ गए वरना बेचारे फिल्म इंडस्ट्री वालों का क्या होता, सारे अवार्ड तो मोदी जी की जीत लेते।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कृषि क़ानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने कहा था मेरी तपस्या में कमी रह गई। इस से साफ़ हो जाता है कि हमारे प्रधानमंत्री जी कितने बड़े नौटंकीबाज है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसान मारे गए, फिर भी उन्होंने अपनी जमीन नहीं छोड़ी , तपस्या इसे कहते हैं।

मोदी जी अपने आप को हीरो बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। मोदी जी कह रहे हैं कि हमारी तपस्या में कमी रह गई। आगामी चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने काले कानून वापस लिए हैं। याद रहे कि कृषि कानूनों को लेकर कल भी भाजपा नेता कलराज मिश्र ने कहा था केंद्र सरकार भविष्य में दोबारा कृषि कानून ला सकती है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *