मोदी मानहानि मामले में झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत

मोदी मानहानि मामले में झारखंड हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत

रांची: ‘मोदी सरनेम‘ टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने उन्हें रांची की विशेष एमपी-एमएलए अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान, उन्हें व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने के मामले में छूट दे दी है।

मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने राहुल गांधी को पेश होने का आदेश दिया। अदालत ने व्यक्तिगत पेशी से छूट की राहुल गांधी की याचिका भी खारिज कर दी थी। इस बीच राहुल गांधी ने विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर आज दूसरी सुनवाई थी।

उन्होंने सीआरपीसी (आपराधिक संहिता) की धारा 205 के तहत व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने के मामले में छूट मांगी थी। पिछली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी सख्त कार्रवाई करने से रोकते हुए मामले में शिकायतकर्ता प्रदीप मोदी से जवाब मांगा था।

बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी। राहुल गांधी की ओर से पीयूष चतरेश और दीपांकर रॉय ने अपना पक्ष रखा।

बता दें कि यह मामला रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी ने दायर किया था। इसमें कहा गया है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी एक चुनावी सभा को संबोधित करने रांची आये थे, इस दौरान उन्होंने मोदी सरनेम वाले लोगों पर टिप्पणी की थी। प्रदीप मोदी का कहना है कि इससे उनकी और पूरे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। यह मानहानि का मामला है।

popular post

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन

आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *