भाजपा नेता येदियुरप्‍पा को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कार्रवाई पर लगाई रोक

भाजपा नेता येदियुरप्‍पा को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कार्रवाई पर लगाई रोक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और येदियुरप्‍पा भ्रष्टाचार के कथित मामलों को लेकर बेहद चर्चा में रहे हैं. अब सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के इस दिग्गज नेता को बड़ी राहत पहुंचाई है.

कहा जाता है कि 2006-07 में कथित तौर पर येदियुरप्पा ने कई एकड़ भूमि को अवैध रूप से गैर-अधिसूचित किया था. दिसंबर 2020 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने येदियुरप्पा को झटका देते हुए उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की गई थी.

जस्टिस जॉन माइकल कुन्हा ने लोकायुक्त अदालत को आपराधिक अपराधों में शामिल लोक सेवकों और सांसदों और विधायकों के कदाचार के संबंध में अदालतों द्वारा आदेशित जांच की निगरानी करने का निर्देश देते हुए येदियुरप्पा की याचिका को खारिज कर दिया था. जज ने जांच करने में लोकायुक्त पुलिस की ढिलाई की निंदा की और जांच में जानबूझकर देरी के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था.

बता दें कि येदियुरप्पा ने 2006-07 के दौरान उपमुख्यमंत्री रहते हुए वरथुर-व्हाइटफिल्ड आईटी कॉरिडोर में एक आईटी परियोजना के लिए अधिग्रहित कई एकड़ भूमि को कथित रूप से अवैध रूप रद्द कर दिया था.

इस बीच कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा अपने बेटे के लिए अपनी सीट छोड़ते हुए सक्रीय राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं. येदियुरप्पा के ऐलान से सियासी हलकों में हलचल मच हुई है.

 

येदियुरप्पा अपनी होम सीट शिकारीपुरा से 8 बार विधायक रहे हैं. येदियुरप्पा ने खुलासा करते हुए कहा है कि वो अपनी पारंपरिक सीट अपने बेटे के लिए छोड़ देंगे. येदियुरप्पा ने ऐलान किया है कि अगला चुनाव उनके बेटे विजयेंद्र उनकी पारंपरिक सीट से लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वो अपनी सीट अपने बेटे के लिए छोड़ रहे हैं.

popular post

लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा

लेबनान युद्ध-विराम के बाद नेतन्याहू पर आंतरिक दबाव बढ़ा दक्षिण लेबनान में घोषित युद्ध -विराम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *