अफ़ग़ानिस्तान संकट से उपजने वाली हर स्थिति का सामना करने को तैयार

अफ़ग़ानिस्तान संकट से उपजने वाली हर स्थिति का सामना करने को तैयार अफ़ग़ानिस्तान संकट से उपजने वाली हर स्थिति का सामना करने को तैयार है। विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ने कहा है कि भारत अपने अशांत पड़ोसी देश अफगानिस्तान की ओर से पैदा होने वाली किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

अफगानिस्तान में अशांति है। ऐसे में अगर इस पड़ोसी देश से कोई भी विकट परिस्थिति उत्पन्न होती है तो भारत को उसका सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। हर्षवर्धन ने कहा कि अफगानिस्तान में प्रशासन की कमी के कारण मानवीय संकट विकराल रूप ले सकता है और भारत को किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

एक कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि अन्य कई देशों की तरह भारत भी अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाना चाहता है। जहां तक मानवीय सहायता की बात है अंतरराष्ट्रीय समुदाय के तरह हमने भी कहा है कि अफगानिस्तान के लोगों की जरूरत और वहां की सत्ता में बैठे लोग, दोनों अलग-अलग बातें हैं।

भारत की सुरक्षा चिंताओं और अफगानिस्तान के घटनाक्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की स्थिति का असर हम पर ना पड़े, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। याद रहे कि हाल ही में तालिबान और अमेरिका के बीच अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पहली बार वार्ता हुई है। कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और तालिबान अधिकारियों के बीच वार्ता के साथ दोनों देशों के बीच एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।

दोहा वार्ता पर टिप्पणी करते हुए विदेश सचिव ने कहा कि हम उन शक्तियों पर भी नजर रखे हुए हैं जो अफगानिस्तान के हालात को अपने हित में साधते हुए अन्य देशों खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं। हर्षवर्धन का इशारा साफ रूप से पाकिस्तान की ओर था जो तालिबान के माध्यम से अपने हितों को साधने के प्रयास कर रहा है।

हर्षवर्धन ने आईएसआई के तत्कालीन चीफ की काबुल यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि आईएसआई प्रमुख ने हालात को पाकिस्तान के हित में मोड़ने के लिए काबुल यात्रा की थी। उनकी यात्रा के बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान सरकार का गठन हुआ था जिस में शामिल 35 से अधिक मंत्री संयुक्त राष्ट्र की ओर से आतंकी घोषित किए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles