राकेश टिकैत से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंचे राउत, उद्धव से बात कराई

राकेश टिकैत से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंचे राउत, उद्धव से बात कराई शिवसेना के तेज तर्रार नेता संजय राउत किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात करने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे हुए हैं।

राकेश टिकैत से मुलाकात करने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे संजय राउत ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी टिकैत की फोन पर वार्ता कराई है।

संजय राउत ने राकेश टिकैत से अपनी मुलाकात की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से साझा करते हुए कहा कि आज मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश के किसानों की समस्याओं – मुद्दों और देश की राजनीति पर चर्चा हुई। खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर मंथन हुआ।

बता दें कि संजय राउत ने बुधवार को भी दावा करते हो कहा था कि उत्तर प्रदेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव होने जा रहा है जिसकी शुरुआत आदित्यनाथ सरकार के मंत्री तथा सत्ताधारी दल के विधायकों के इस्तीफे के साथ हो चुकी है। राउत नेयूपी चुनाव को लेकर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में शिवसेना 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के इस्तीफे और भाजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबर पर टिप्पणी करते हुए संजय राउत ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। उत्तर प्रदेश की राजनीति बदलने वाली है।

गोवा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए संजय राउत में कहा के हमारी लड़ाई भाजपा के धन पल और नोट से है सिर्फ नाम जनता की पार्टी है हम लोगों से कहना चाहते हैं कि वह धन बल के लालच में ना पड़ें ।

महाराष्ट्र में 2019 विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद के बाद शिवसेना ने अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी भाजपा से नाता तोड लिया था । बाद में कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से शिवसेना ने उद्धव ठाकरे नेतृत्व में सरकार का गठध किया था।

 

popular post

ईरान के ख़िलाफ़ किसी भी दुस्साहस का ऐसा जवाब देंगे, जिसकी दुश्मन कल्पना भी नहीं कर सकते: क़ालिबाफ़

ईरान के ख़िलाफ़ किसी भी दुस्साहस का ऐसा जवाब देंगे, जिसकी दुश्मन कल्पना भी नहीं

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *