कांग्रेस में रार, चंडीगढ़ में विधायकों की बैठक आज

कांग्रेस में रार, चंडीगढ़ में विधायकों की बैठक आज  पंजाब कांग्रेस में मची कलह थमने का नाम नहीं ले रही है।

कांग्रेस में जारी कलह के बीच आज चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय में पंजाब के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है जिसमें केंद्रीय नेतृत्व की ओर से 2 पर्यवेक्षक भी भाग लेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती सुर थमते नजर नहीं आ रहे हैं। कांग्रेसी नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को पंजाब के सभी विधायकों को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाया गया है।

कहा जा रहा है केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सभी विधायकों की बैठक आज शाम 5:00 बजे होगी। विधायकों के साथ बैठक की जानकारी पंजाब के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर दी है।

हरीश रावत अजय माकन और चौधरी के साथ शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचेगए। अजय माकन और चौधरी को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

अभी तक पंजाब में हुई विधायकों की सभी बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में होती थी। जिस तरह से कांग्रेस नेतृत्व ने विधायकों की बैठक कांग्रेस कार्यालय में बुलाने को कहा इससे कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू इस बैठक में शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पंजाब के कई विधायकों ने मांग की है कि विधायक दल की बैठक और विधायकों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कामकाज पर उंगली उठाते हुए इन विधायकों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।

कहा जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधायकों की मांग पर ही पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। अपुष्ट रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा गया पत्र कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह बाजवा ने लिखा है। हालांकि उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

पंजाब कांग्रेस में जारी विवाद को समाप्त करने के लिए चंडीगढ़ आ रहे पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार हरीश रावत को कहा गया है कि वह जल्द ही पंजाब कांग्रेस का मसला हल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles