बलात्कार की सज़ा काट रहे राम रहीम को फिर मिली 21 दिनों की पैरोल

बलात्कार की सज़ा काट रहे राम रहीम को फिर मिली 21 दिनों की पैरोल

बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल फिर से मिल गई है। वह जुलाई में ही 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि आखिर उसे इस बार किन कारणों के तहत पैरोल पर बाहर छोड़ा गया है। जुलाई से पहले वह 40 दिन की पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरवाना स्थित डेरे पर गया था। वह पैरोल पर छूटने के बाद यही समय बिताता है।

इस बार भी राम रहीम यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में 21 दिन गुजारेगा। संभावना है कि डेरा प्रमुख के साथ उसकी मुंह बोली बेटे हरीप्रीत भी आएगी। फरलो मंजूर होने के बाद उसके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई है और आश्रम में उसके आने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साल 2002 में अपने मैनेजर की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2017 में राम रहीम को दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी माना गया। वह तभी से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद होकर अपनी सजा काट रहा है।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की पैरोल 17 जून 2022 को मिली। इसके बाद वह बरनावा आश्रम में रहा। 18 जुलाई को वापस सुनारिया जेल चला गया। 88 दिन बाद फिर 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिल गई। 25 नवंबर को वह वापस सुनारिया जेल चला गया।

21 जनवरी 2023 को फिर तीसरी बार 40 दिन की पैरोल पर गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आकर रहा। तीन मार्च को पैरोल पूरी कर वापस सुनारिया जेल चला गया। चौथी बार फिर डेरा प्रमुख 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम पहुंचा था। उसके बाद वह जेल में चला गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles