राम नवमी, उन्मादी जुलूस के बाद मस्जिद पर फहराया भगवा झंडा

राम नवमी, उन्मादी जुलूस के बाद मस्जिद पर फहराया भगवा झंडा

राम नवमी के अवसर पर जगह जगह निकाले गए जुलूसों के साथ-साथ उन्माद और हिंसक घटनाओं की खबरें आ रही हैं। इसी क्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर में निकाले गए जुलूस के बाद हिंदुत्ववादी तत्वों ने एक मस्जिद के गेट पर चढ़कर भगवा झंडा फहराया।

बिहार के मुजफ्फरपुर के मोहम्मदपुर गांव में स्थित मस्जिद पर राम नवमी के जुलूस में शामिल हिंदुत्ववादी तत्वों ने भगवा झंडे फहराए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है और अभी तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बिहार के मुजफ्फरपुर के अलावा भाजपा शासित गुजरात और मध्य प्रदेश में भी रामनवमी के जुलूस के बाद उपद्रव की खबरें आई हैं।

 

झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसक घटनाओं की जानकारी मिल रही है। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति भाजपा शासित मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। यहां खरगोन शहर में रविवार को रामनवमी के जुलूस के बाद हिंसा भड़क उठी जिसके बाद शहर के तीन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस घटना में उपद्रवियों की ओर से कुछ वाहनों को आग लगा दी गई वहीं पथराव और आगजनी की घटनाएं भी हुई। प्रशासन ने शहर के तीनों क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाते हुए धारा 144 लागू कर दी है।

गुजरात के आनंद जिले के खंभात और साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में भी राम नवमी के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ा गया। दोनों स्थानों पर पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई। वहीँ बंगाल में रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़पों की खबरों पर भाजपा का कहना है कि इस जुलूस पर पुलिस ने हमला किया था। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने राम नवमी जुलूस में भाग लेने वाले लोगों पर हमला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles