प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए किसान आंदोलन की भी चर्चा की और किसानों को आंदोलन खत्म करके बातचीत करने का न्योता भी दिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का भी जिक्र करते हुए कहा कि MSP था, MSP है और MSP जारी रहेगा. अब पीएम मोदी के इस बयान के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का भी बयान आया है.
राकेश टिकैत ने कहा: ‘हमने ये कब कह दिया कि MSP खत्म हो रहा है. हमने कहा है कि MSP पर एक कानून बनना चाहिए. अगर ऐसा कानून बनता है तो देश के सभी किसानों को इससे फायदा होगा. अभी MSP पर कोई कानून नहीं है और किसान ट्रेडर्स के हाथों लूट लिया जाता है.’
पीएम मोदी ने किसान आंदोलन के बार में कहा कि ‘हम सब मिल-बैठकर बात करने को तैयार हैं. मैं आज सदन से सभी को निमंत्रण देता हूं.’ पीएम ने इसके साथ ही सदन के माध्यम से किसानों को आश्वस्त किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जारी रहेगा. उन्होंने कहा, ‘MSP था, MSP है और MSP रहेगा. हमें भ्रम नहीं फैलाना चाहिए.’
पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आप लोगों ने एफडीआई के बारे में तो सुना होगा, फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट. एक नया FDI इस बीच हमारे सामने आया है और इसका मतलब है फॉरेन डिस्ट्रक्टिव आइडियोलॉजी. देश को इस एफडीआई से जरूर बचना होगा.’ दरअसल प्रधानमंत्री ने जिस नए एफडीआई का यहां जिक्र किया है, उससे उनका मतलब किसान आंदोलन के दौरान विदेशी सेलिब्रिटीज़ द्वारा आंदोलन का समर्थन करने से था. पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व अडल्ट स्टार मिया खलीफा ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है.


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा