अगले हफ्ते केजरीवाल से करेंगे मुलाकात करेंगे राजभर,
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि वो आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन को मजबूत करने के लिए इस सप्ताह आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार राजभर का कहना है कि छोटे दल 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य में अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे
छोटे दलों के महत्व के बारे में बात करते हुए, एसबीएसपी प्रमुख ने कहा, “भाजपा को अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करना पड़ा और संजय निषाद को भी मजबूरी में अपने साथ ले जाना पड़ा”।
उन्होंने कहा: ‘मैं 17 जुलाई को आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलूंगा। हमारी इस बैठक के आप को संकल्प मोर्चा में सहयोगी के तौर पर शामिल करने के लिए बातचीत की जाएगी।
बता दें कि मोर्चा राजभर के नेतृत्व वाली छोटी पार्टियों का मोर्चा है।
ग़ौर तलब है कि मोर्चा की सहयोगी जन अधिकार पार्टी के प्रमुख ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। इस मुलाक़ात के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि अभी उन्होंने अखिलेश यादव से प्रारंभिक स्तर की बातचीत की है।
ये पूछे जाने पर कि क्या यादव एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन के लिए तैयार होंगे, तो इसके जवाब में राजभर ने कहा कि राजनीति में कोई दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा कि “हर किसी का उद्देश्य भाजपा को रोकना है। मुझे लगता है कि उन्हें ओवैसी के साथ गठबंधन से कोई आपत्ति नहीं होगी.


popular post
ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई
ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा