अग्निपथ योजना के विरोध में फूंक गई रेलवे की हज़ारों करोड़ की संपत्ति

अग्निपथ योजना के विरोध में फूंक गई रेलवे की हज़ारों करोड़ की संपत्ति

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ योजना‘ का पूरे भारत में भारत में जमकर विरोध हुआ साथ ही इस विरोध में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं भी देखने को मिलीं.

बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में सबसे ज़्यादा नुकसान रेलवे को उठाना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और दर्जनों ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया. दर्जनों ट्रेन को रद्द होना पड़ा और जो ट्रेन चल रही थी वो अपने स्थान पर देर में पहुंची जिससे यात्रियों बहुत परेशान हुए

ग़ौर तलब है कि रेलवे ने 18 जून को ये कहा था कि उसे चार दिन के प्रदर्शन में ही 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है.

बता दें कि अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने अब तक रेलवे की जितनी संपत्ति फूंक दी है, उतनी संपत्ति का नुकसान तो रेलवे को पिछले एक दशक में भी नहीं हुआ था.

बताते चले कि अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन में अब तक रेलवे को एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है.

ज़्यादातर देखने में आता है कि जब भी देश में प्रदर्शन होता है तो उसमे प्रदर्शनकारी रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. इससे पहले इसी साल जनवरी में RRB-NTPC एग्जाम के रिजल्ट को लेकर भी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था. उस समय भी रेलवे की करोड़ों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था.

बता दें कि इस साल रेलवे की संपत्ति का नुकसान हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा होने का अनुमान है. प्रदर्शनकारियों के ट्रेनों को जलाने और पटरियों को नुकसान पहुंचाने से रेलवे को नुकसान तो हो ही रहा है, टिकट कैंसिल करवाने और रिफंड करने से भी उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 60 करोड़ से ज्यादा यात्री टिकट कैंसिल करवा चुके हैं.

रेलवे का कहाँ है कि एक जनरल कोच बनाने में 80 लाख रुपये का खर्च आता है, जबकि स्लीपर कोच में 1.25 करोड़ और एसी कोच में 3.5 करोड़ रुपये खर्च होते हैं. वहीं, एक रेल इंजन बनाने में 20 करोड़ रुपये की लागत आती है. इस हिसाब से 12 बोगियों वाली एक ट्रेन की कीमत 40 करोड़ रुपये और 24 बोगियों वाली ट्रेन की कीमत 70 करोड़ रुपये के आसपास होती है.

popular post

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट

यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *