ईडी कार्यालय पहुंचे राहुल, प्रियंका ने कार्यकर्ता को पुलिस से बचाया

ईडी कार्यालय पहुंचे राहुल, प्रियंका ने कार्यकर्ता को पुलिस से बचाया

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई का सामना कर रहे राहुल गाँधी एक बार फिर ईडी के दफ्तर पहुंचे.

राहुल गाँधी से ईडी की पूछताछ और सरकार की योजना के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन के साथ साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी प्रदर्शन किया जो अब भी जारी है. कनॉट प्लेस में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर जाकर बैठ गए.

ईडी की पूछताछ के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गाँधी ईडी के दफ्तर गए जहाँ उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी भी गए. यही नहीं राहुल का एक समर्थक भी उनके साथ साथ ईडी कार्यालय पहुँच गया जहाँ पुलिस ने इस कांग्रेस कार्यकर्ता को अपनी पकड़ में ले लिया. जिसे बाद में प्रियंका अपने साथ ले गई.

राहुल के ईडी कार्यालय पहुँचने और साथ में इस कार्यकर्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है.इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह कार्यकर्ता राहुल की गाड़ी के पास दिखता है. दूसरे वीडियो में पुलिस उसी कांग्रेस कार्यकर्ता को पकड़े हुए है और उसे कहीं ले जाते हुए दिख रही है.

 

प्रियंका गांधी भी इसी वीडियो में अपनी गाड़ी में बैठी दिखाई देती हैं. पुलिस के द्वारा राहुल के समर्थक को पकड़े जाने पर वह अपनी गाड़ी रोकती हैं और उसे पुलिस से बचाकर अपनी गाड़ी में बिठाती हैं.

कहा जा रहा है कि जिस समय प्रियंका गाँधी जंतर-मंतर की ओर जा रही थीं, तभी उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की गिरफ्त में दिखाई देता है और वह उसे पुलिस से बचा कर गाड़ी में बिठाकर वहां से रवाना हो गईं.
एक समर्थक को पुलिस से बचाने की वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ हो रही है.

बता दें कि राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने चौथी बार तलब किया है. ईडी कार्यालय में राहुल गाँधी से पूछताछ जारी है जिसके विरोध में कांग्रेस जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है.

popular post

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन

बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *