राहुल गाँधी का केंद्र पर निशाना , महंगाई का विकास बाक़ी सबका विनाश

राहुल गाँधी का केंद्र पर निशाना , महंगाई का विकास बाक़ी सबका विनाश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई पर केंद्र पर जमकर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक बार फिर महंगाई को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। मोदी सरकार पर देश में बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा है सबका विनाश, महंगाई का विकास।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में जिस आर्टिकल को शेयर किया है उसके अनुसार अगर सरकार विभिन्न टैक्स नहीं बढ़ाती तो आज पेट्रोल की कीमत ₹66 और डीजल की कीमत ₹55 होती। राहुल गांधी ने इस खबर को शेयर करते हुए कहा है कि देश में सिर्फ महंगाई का विकास हो रहा है बाकी सब का विनाश हो रहा है।

 

बढ़ती महंगाई को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोलते नजर आते हैं। उन्होंने इससे पहले दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि मोदी सरकार के लिए डीजीपी बढ़ने का मतलब है गैस-डीजल और पेट्रोल के दामों में वृद्धि।

वित्त मंत्री का कहना है कि जीडीपी ऊपर की ओर प्रोजेक्शन दिखा रही है। मोदी जी लगातार कहते रहते हैं कि जीडीपी बढ़ रही है। तब मुझे समझ में आया कि जीडीपी से इनका क्या मतलब है। इनका मतलब है गैस-डीजल पेट्रोल, उन्हें यह भ्रम है।

याद रहे कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹100 से ऊपर पहुंच चुकी है। आम आदमी की आमदनी पर दिन प्रतिदिन बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम बेहद बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतों का बड़ा हिस्सा सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है। पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर ऊंची दरों में टैक्स लगाया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इससे पहले भी केंद्र सरकार को पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर घेरते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि तेल की आसमान छूती कीमतों और बढ़ती महंगाई और से जनता तंग आ चुकी है। अब जनता ही बीजेपी के कुशासन को खत्म करेगी।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *