फर्नीचर मार्केट जाकर राहुल गांधी ने बढ़ई कामगारों से कुर्सी बनाना सीखा

फर्नीचर मार्केट जाकर राहुल गांधी ने बढ़ई कामगारों से कुर्सी बनाना सीखा

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी 28 सितंबर को दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित फर्नीचर बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने बढ़ई कामगारों से कुर्सी बनाना सीखा। राहुल गांधी ने लकड़ी पर आरी और रंदा चलाकर देखा। इस मौके पर उन्होंने फर्नीचर कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना।

बढ़ई कामगारों के बीच राहुल गांधी के पहुंचने का वीडियो कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। राहुल गांधी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।

ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं – मज़बूती और खुबसूरती तराशने में माहिर! काफ़ी बातें हुई, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बाद से लगातार कामगारों और मजदूरों के पास जाकर उनके काम-काज को देख रहे हैं। इनकी समस्याओं को साझा कर रहे हैं।

इसके फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद बड़ी संख्या में लोग राहुल गांधी की तारीफें कर रहे हैं। वहीं उनके विरोधी उन्हें इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी समाज के विभन्न तबकों के बीच जाते रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचे थे। वहां उन्होंने सब्जी-फल बेचने वालों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी थी। इस दौरान सब्जियों और फलों के बढ़ते दाम को लेकर विक्रेताओं से बात की और पूछा था कि इससे आपको क्या परेशानियां हो रही हैं।

अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बाद वह खेतों में जाकर धान रोप चुके हैं। महिला किसानों को अपनी मां सोनिया गांधी के घर खाने पर बुला चुके हैं। वे ट्रक ड्राईवर के साथ यात्रा कर चुके हैं। बाईक मेकेनिक के गैराज में जाकर उनके कामकाज को करीब से देख और समझ चुके हैं।

सब्जी बेचने वाले को अपने घर खाने पर सपरिवार बुला चुके हैं। इन सब को फोटो और वीडियो राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से जारी किये जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles