राहुल गाँधी ने बताया कैप्टेन को हटाने का कारण, नशा देश के लिए खतरा

राहुल गाँधी ने बताया कैप्टेन को हटाने का कारण, नशा देश के लिए खतरा

पंजाब विधानसभा चुनाव के अंतर्गत पार्टी के चुनाव अभियान को धार देने के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी ने फतेहगढ़ में एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहले भी कहता रहा हूं और आज भी फिर यही बात दोहरा रहा हूं कि पंजाब ऐसा राज्य नहीं है जहां पर प्रयोग होने चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा देश के लिए खतरा है अगर पंजाब के युवाओं की जिंदगी ऐसे ही ड्रग्स के कारण बर्बाद होती रही तो यहां का विकास करना भी निरर्थक होगा।

राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं आपको बताऊंगा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से क्यों हटा दिया गया। इसका कारण यह है कि कैप्टन साहब गरीब लोगों को मुफ्त में बिजली देने के लिए राजी नहीं थे। उनका कहना था कि बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ मेरा अनुबंध है।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष से बात की थी और उन्हें बता दिया था कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। कैप्टेन ने इस्तीफे के बाद मीडिया में कहा था कि मुझे ऐसा लगता है उन्हें सरकार चलाने की मेरी क्षमता पर संदेह है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से अलग होकर अपनी पार्टी के साथ भाजपा से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता पंजाब में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। कांग्रेस से राहुल और प्रियंका गांधी तो भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह समेत कई नेता पंजाब के लगातार दौरे कर रहे हैं।

अबोहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा वहीँ पठानकोट में प्रियंका गांधी ने भाजपा और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *