यूक्रेन संकट पर राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा कोई योजना नहीं

यूक्रेन संकट पर राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा कोई योजना नहीं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर विफल रहने के आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई योजना ही नहीं है।

यूक्रेन संकट पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत सरकार के पास कोई योजना नहीं है। यही कारण है कि हमारे छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कई मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार का मतलब केवल पीआर है।

राहुल गाँधी ने ट्वीटकरते हुए कहा कि भारत सरकार के पास कोई योजना नहीं है। रुपए की कीमत हमेशा निचले स्तर पर रहती है। देशभर में बेरोजगारी और महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। चीन हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर रहा है। छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। मोदी सरकार का मतलब केवल पीआर है।

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे पहले भी डीजल पेट्रोल की कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया था। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि “फटाफट पेट्रोल के टैंक फुल करवा लीजिए,मोदी सरकार का चुनावी ऑफर खत्म होने जा रहा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने भी यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। नाना पटोले ने कहा कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई की खबर जैसे ही आई अन्य देशों ने वहां से अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया लेकिन हमारे प्रधानमंत्री अपने प्रचार में लगे रहे। नाना पटोले ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नहीं हैं प्रचारक हैं और उसी का परिणाम है कि हमारे 20000 बच्चे यूक्रेन में फंस गए हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश के बच्चे एक देश से दूसरे देश तक 80 किलोमीटर पैदल चल चलकर फ्लाइट पकड़ रहे हैं। उनके खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

popular post

हिंद का हुर्मुज़ बनेगा चीन की चिंता, भारत-इंडोनेशिया की बड़ी साझेदारी

जकार्ता/नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच जकार्ता में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *