कुली की वर्दी में लोगों का सामान उठाते दिखे राहुल गांधी

कुली की वर्दी में लोगों का सामान उठाते दिखे राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ट्रक ड्राइवरों और मैकेनिकों के बाद अब कुलियों से रूबरू हुए हैं। राहुल गांधी ने दिल्‍ली के आनंद विहार आईएसबीटी का दौरा किया। कुली भी उनको देखकर चकरा गए। इसके बाद कुलियों ने राहुल गांधी को घेर लिया। राहुल गांधी उनका दर्द जानने पहुंचे थे लेकिन अधिकांश कुली राहुल गांधी से हाथ मिलाने, उन्हें छूने और साथ में फोटो खिंचाने को बेचैन थे।

इस दौरान उन्‍होंने कुलियों से बातचीत की और उनकी वर्दी पहनकर सामान भी उठाया। इस दौरान राहुल गांधी कुलियों द्वारा पहनी जाने वाली लाल रंग की शर्ट भी पहले हुए नजर आए। इसे लेकर कांग्रेस ने ट्वीट किया- ‘जननायक राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है…’

दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार ISBT पहुंचे और कुलियों से मिले। यहां उन्होंने कुली की लाल यूनिफॉर्म पहनी और बैज भी लगाया। इसके बाद उन्होंने सिर पर सामान उठाया। इस दौरान उनके साथ मौजूद कुली राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। राहुल ने इसके बाद कुलियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा।

यह पहला मौका नहीं है, जब राहुल गांधी समाज के ऐसे वर्ग के लोगों से मिले, जो दूसरों का बोझ उठाते हैं। जो दूसरों के लिए समर्पित हैं। इससे पहले वो ट्रक भी चला चुके हैं। खेतों में धान भी रोप चुके हैं और सब्जी बेचने वाले को अपने घर बुलाकर खाना भी खिला चुके हैं। राहुल गांधी का दर्शन भारत जोड़ो अभी तक जारी है। बेशक वो इस समय यात्रा पर नहीं हैं लेकिन कुलियों, किसानों, महिलाओं, सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात भारत जोड़ो का हिस्सा नजर आता है। लेकिन इसके पीछे राजनीति भी है।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *