राहुल गांधी ने आज सुबह विपक्ष के नेताओं के साथ की ब्रेकफास्‍ट मीटिंग

राहुल गांधी ने आज सुबह विपक्ष के नेताओं के साथ की ब्रेकफास्‍ट मीटिंग

पेगासस जासूसी मुद्दे को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित होने और संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह विपक्ष के नेताओं की ब्रेकफास्‍ट मीटिंग की.

बता दें कि राहुल गाँधी की इस हफ्ते इस तरह की दूसरी बैठक थी. इस बैठक में कोरोना महामारी को ‘हैंडल’ करने में सरकार की नाकामी और नए कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन इस बैठक के अहम् मुद्दा थे बैठक संसद के बाहर मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने के विकल्‍प पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी.

नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद तक ‘सरप्राइज ट्रैक्‍टर मार्च’ के करीब एक सप्‍ताह बाद कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने साइकिल की सवारी करके पेट्रो उत्‍पादों की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर ध्‍यान केंद्रित किया.

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गाँधी ने कहा: ‘साइकिल से संसद पहुंचकर हम इस मुदे पर सोई हुई सरकार का ध्‍यान आकर्षित बड़ी तेल की कीमतों की तरफ आकर्षित कर सकते हैं.’ जब राहुल गाँधी साइकिल से सांसद जा रहे थे उस समय नारा लगाया जा रहा था कि “भाजपा सरकार शर्म करो
आम आदमी से लूट बंद करो”

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा, एनसीपी की सुप्रिया सुले, शिवसेना के सांसद और नेता संजय राउत और डीएमके की नेता कनिमोझी इस मीटिंग में हिस्‍सा लिया.

विपक्ष ने इस बैठक में पेगासस जासूसी कांड पर साझा रणनीति बनाई है बता दें कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर मॉनसून सत्र नहीं चल पा रहा है. सरकार विपक्ष पर आरोप लगा रही है, जबकि विपक्ष का कहना है कि सरकार अहम मसलों पर बहस के लिए तैयार नहीं है.

बता दें कि इस बैठक में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, राष्‍ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, माकपा, भाकपा, आईयूएमएल, आरएसपी, केसीएम, जेएमएम, नेशनल कांफ्रेंस, तृणमूल कांग्रेस और एलजेडी ने हिस्‍सा लिया.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *