राहुल गांधी का चुनाव आयोग द्वारा शपथ पत्र मांगने के निर्देश पर साफ इंकार 

राहुल गांधी का चुनाव आयोग द्वारा शपथ पत्र मांगने के निर्देश पर साफ इंकार 

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर शुरू हुए विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बार फिर चेतावनी दी है कि, मतदाता सूचियों के संबंध में लगाए गए आरोपों के समर्थन में वे शपथ पत्र दें या झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगें।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग द्वारा शपथ पत्र मांगने के निर्देश पर साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि, वे पहले ही संसद सदस्य के रूप में संविधान की रक्षा की शपथ ले चुके हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर सवाल उठाए हैं।

वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले पर राहुल गांधी के समर्थन में 10 अगस्त को एक्स पर पोस्ट किया है।

अशोक गहलोत ने इस मामले में चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि राहुल गांधी ने जनता के सामने ‘वोट चोरी’ के सबूत पेश किए हैं और देश को उन पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि शपथ पत्र की मांग “बेहूदा” और “अपनी इज्जत बचाने का प्रयास” लगती है। गहलोत ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के बयान का हवाला दिया कि पहले आयोग स्वतः संज्ञान लेकर जांच करता था, ताकि जनता का भरोसा बना रहे।

गहलोत ने सवाल उठाया कि अतीत में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और नरेंद्र मोदी जैसे विपक्षी नेताओं ने भी चुनाव आयोग पर आरोप लगाए थे, लेकिन तब उनसे कोई शपथ पत्र नहीं मांगा गया। उन्होंने तंज किया कि यदि यह खुलासा किसी खोजी पत्रकार या मीडिया संस्थान ने किया होता तो क्या आयोग उनसे भी शपथ पत्र मांगता या निष्पक्ष जांच करता? यह सवाल सीधे तौर पर आयोग की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर उठाया गया है।

अशोक गहलोत ने तुलना करते हुए कहा कि नॉर्थ कोरिया, चीन और रूस जैसे देशों में एक ही पार्टी का शासन है और वहां के चुनाव आयोग केवल औपचारिकता निभाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत में भी अगर इसी तरह की कार्यप्रणाली अपनाई गई, तो लोकतंत्र की साख को गहरा नुकसान होगा।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *