राहुल गांधी ने पुणे की एमपी/एमएलए कोर्ट में अपनी जान के खतरे की आशंका जताई 

राहुल गांधी ने पुणे की एमपी/एमएलए कोर्ट में अपनी जान के खतरे की आशंका जताई 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 13 अगस्त को पुणे की एक कोर्ट से कहा कि उनकी जान का खतरा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एमपी/एमएलए कोर्ट में कहा कि उन्हें जान का खतरा है क्योंकि शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर ने खुद को नाथूराम गोडसे का वंशज बताया है।

कांग्रेस सांसद का कहना है कि इस वंशावली का इतिहास हिंसक विचारधारा से जुड़ा है, जिससे उन्हें नुकसान या झूठे फंसाए जाने का डर है। उन्होंने कोर्ट से ‘प्रिवेंटिव प्रोटेक्शन’ यानी पहले से सुरक्षा देने की मांग की है, ताकि उनकी जान और मुकदमे की निष्पक्षता दोनों सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि हाल के राजनीतिक संघर्षों और शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर के परिवारिक रिश्तों को देखते हुए मेरी जान का खतरा है। राहुल गांधी ने स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट से अपील की है कि मानहानि के इस मामले की सुनवाई के दौरान उनकी सुरक्षा और निष्पक्ष कार्यवाही को लेकर जो गंभीर आशंकाएं उन्होंने जताई हैं कोर्ट उसका संज्ञान ले।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने हालिया बयानों का जिक्र किया, जिस वजह से उन्हें बीजेपी नेताओं की नाराजगी और धमकियां मिलीं। राहुल गांधी ने वोट चोर सरकार का नारा, चुनावी गड़बड़ियों के सबूत देना और संसद में कहना कि सच्चा हिंदू हिंसक नहीं होता वाले नारों का जिक्र किया।

यह केस मार्च 2023 में लंदन के एक भाषण से जुड़ा है, जिसमें राहुल ने सावरकर के बारे में एक घटना का जिक्र किया था। सत्यकी सावरकर का कहना है कि यह झूठ है और मानहानि है। शिकायत के मुताबिक, राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों से कहा था कि सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि वह और उसके पांच-छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और इस पर सावरकर को खुशी हुई थी।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *