क़र्ज़ के बोझ तले दबने ने लोग कर रहे हैं खुदकुशी: वरुण गांधी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बहुत गर्मजोशी के साथ चल रहा है इसी बीच भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर प्रहार किया करते हुए अपनी ही सरकार पर सवाल दाग दिए हैं.
वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हमारा देश कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है. इसकी वजह से लोग खुदकुशी करने को विवश हैं.
वरुण गांधी ने देश के पूंजीपतियों का हवाला देते हुए कहा कि ये अमीर लोग अपनी जिंदगी तो खुशहाली से जी रहे हैं, उधर आम लोग संकट से भरी जिंदगी जी रहे हैं.
साथ ही भाजपा सांसद वरुण गांधी ने देश में इन दिनों लगातार हुए करोड़ों, अरबों के घोटाले का भी जिक्र किया.
गौर तलब है कि किसान आंदोलन के दौरान भी वरुण गांधी किसानों के पक्ष में खुलकर सामने आए थें.
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीटर पर लिखा है कि “विजय माल्या : 9000 करोड़, नीरव मोदी 14000 करोड़, ऋषि अग्रवाल : 23000 करोड़..अब जब कर्ज के बोझ तले दब कर देश में रोज लगभग 14 लोग आत्महत्या कर रहे हैं,
तब ऐसे धन पशुओं का जीवन वैभव के चरम पर है. इस महा भ्रष्ट व्यवस्था पर एक मजबूत सरकार से मजबूत कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है.
वरुण गांधी जिस तरह से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के लिए मजबूत सरकार का इस्तेमाल किया है, वो पूरी तरह से किसी व्यंग्य या तंज की तरह है.
बता दें कि वरुण गांधी पिछले काफी समय से अपनी ही पार्टी की केंद्रीय सरकार के प्रति हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं. उनके ट्वीट और अखबार में लेख से भाजपा असहज हो जाती है. पार्टी के प्रवक्ताओं को समझ में नहीं आता कि किस तरह से वरुण गांधी के विचारों का खंडन किया जाए.


popular post
क्या ट्रंप ईरान की आर्थिक घेराबंदी में भी हार जाएंगे?
क्या ट्रंप ईरान की आर्थिक घेराबंदी में भी हार जाएंगे? एक राजनीतिक मामलों के विश्लेषक
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा