पंजाब, कांग्रेस को झटका देकर पूर्व मंत्री ने थामा आम आदमी पार्टी का हाथ
चुनावी राज्य पंजाब में कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले ही जोरदार झटका लगा है।
पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे जगमोहन सिंह कांग ने अपने बेटों समेत आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग ने अपने दोनों बेटे अमरिंदर सिंह कांग और यदविंद्र सिंह कांग के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जगमोहन सिंह कांग के आम आदमी पार्टी में शामिल होते समय पंजाब मामलों में पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से खरड़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट ना मिलने के कारण जगमोहन सिंह कांग नाराज थे।
आप नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस नेताओं यदविंदर सिंह और अमरिंदर सिंह कांग के साथ पंजाब कांग्रेस से खफा जगमोहन सिंह कांग ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वह तीन बार कैबिनेट मंत्री और विधायक रहे हैं। आम आदमी पार्टी हर गुजरते दिन के साथ पंजाब में मजबूत होती जा रही है। अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया है।
आम आदमी पार्टी ने भी जगमोहन सिंह कांग के कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामने के अवसर पर ट्वीट करते हुए कहा आप की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर खरड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने परिवार के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
जगमोहन सिंह और उनके बेटों का पार्टी में स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आगामी चुनाव में जीत हमारी ही होगी। जबकि जगमोहन ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनकर खुश हैं। हम जनता के हित के लिए काम करेंगे। आम लोगों के कल्याण के लिए केजरीवाल जी की पार्टी ने बड़े जरूरी काम किए हैं। हमें भी जनता की सेवा के लिए मौका मिलेगा।
बता दें कि पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे। 2 फरवरी तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 4 फरवरी है।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा