पंजाब के डीआईजी ने किसानों के समर्थन में दिया इस्तीफ़ा

कृषि कानूनों (Farms Laws) को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है और मांग मनवाए बगैर सरकार झुकने को भी तैयार नहीं है लेकिन सरकार भी अपनी बात अडी हुई है

अब तक किसानों के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां सामने आए हैं. अब पंजाब के डीआईजी (जेल) ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है. पंजाब के उप महानिरीक्षक (जेल) लखमिंदर सिंह जाखड़ ने रविवार को कहा कि उन्होंने नए कृषि कानूनों के विरोध और किसानों के समर्थन में अपनी सेवा से इस्तीफा दे दिया है.

जाखड़ ने राज्य सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. नए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों के हजारों किसानों ने विभिन्न दिल्ली बॉर्डर पॉइंट्स बंद किए हुए हैं.
इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार लौटा दिया है. SAD (डेमोक्रेटिक) नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी घोषणा की थी कि वह किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार लौटाएंगे.

पंजाब के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. प्रख्यात पंजाबी कवि सुरजीत पातर ने भी अपने पद्म श्री पुरस्कार को वापस करने के फैसले की घोषणा की थी.

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *