पुडुचेरी में सोमवार को राजनीतिक उथल-पुथल के बीच कांग्रेस सरकार के हाथ से सत्ता का अधिकार खत्म हो गया। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने इसके पहले ही सदन से वॉकआउट कर दिया, जिसके बाद पुदुच्चेरी विधानसभा स्पीकर ने ऐलान किया है कि नारायणसामी सरकार ने यहां बहुमत खो दिया है.
बता दें कि पिछले कई विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस की सरकार पर संकट मंडरा रहा था उसके बाद अभी रविवार को भी दो और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद वी नारायणसामी सरकार के पास बस 11 विधायकों का साथ रह गए थे, बल्कि विपक्षी दलों के पास कुल 14 विधायक थे.
पुडुचेरी की नवनियुक्त उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी को पिछले हफ्ते विधायकों के इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया था. क्योंकि विपक्ष के सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार के बहुमत खोने का दावा कर रहे थे
ग़ौर तलब है मुख्यमंत्री वी नारायणसामी लगातार बहुमत का दावा कर रहे थे लेकिन वोटिंग से पहले वो वॉकआउट कर गए. जिसके बाद विधानसभी स्पीकर ने ऐलान किया की वी नारायणसामी ने बहुमत खो दिया है
बता दें कि कांग्रेस के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन और द्रमुक के विधायक वेंकटेशन के रविवार को इस्तीफा देने के बाद 33 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस-द्रमुक गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 11 हो गई है, जबकि विपक्षी दलों के 14 विधायक थे.


popular post
दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन
दक्षिणी सऊदी अरब में कई धमाके, यमन के हमलों के बाद बजने लगे सायरन सऊदी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा