किसान महापंचायत में केंद्र सरकार को घेरेंगी प्रियंका गाँधी

केंद्र सरकार के कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली के चारों ओर बैठे किसानों के आंदोलन को जहाँ एक ओर 100 दिन हो गए हैं वहीं किसान आंदोलन देश के अन्य भागों में भी मज़बूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी किसान महापंचायत के माध्यम से सरकार को घेरने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार मेरठ के कैली गांव में एक किसान महापंचायत का आयोजन होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस सभा में किसानों को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ बोलेंगी और उनका विरोध करेंगी।

रिपोर्ट के अनुसार जय जवान-जय किसान ‘किसान महापंचायत’ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। खुफिया एजेंसियों ने भी पंचायत स्थल पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर ने बताया कि 7 मार्च को दोपहर 12 बजे प्रियंका गांधी कैली गांव पहुंचेंगी और इस किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।
कहा जा रहा है कि महापंचायत में हजारों लोग शामिल होंगे। किसानों को लाने और ले जाने के लिए ब्लाक व न्याय पंचायत अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस मिशन 2022 के तहत पूरी ताकत से जुट गई है। ऐसे में किसान महापंचायत के बड़े मंच से वो BJP को घेरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 − 5 =

Hot Topics

Related Articles