प्रियंका गांधी ने ग़ाज़ा में संघर्ष-विराम के लिए वैश्विक हड़ताल का समर्थन किया

प्रियंका गांधी ने ग़ाज़ा में संघर्ष विराम के लिए वैश्विक हड़ताल का समर्थन किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर ग़ाज़ा में इज़रायली अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई और इसके लिए वैश्विक हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘सीज फायर नाउ’ (अब हैशटैग के साथ शुरू हुए आंदोलन में भाग लेते हुए) पर तत्काल युद्ध-विराम का आह्वान किया।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “आज, 11 दिसंबर, 2023 को, ग़ाज़ा में फिलिस्तीनी लोगों और उनके बच्चों के नरसंहार को रोकने की मांग करते हुए सभी से ग़ाज़ा में युद्ध-विराम की मांग करने के लिए हड़ताल में शामिल आह्वान कर रही हूँ । हम सभी को उनके साथ हुए भीषण अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”

बता दें कि प्रियंका गांधी ग़ाज़ा पर इज़रायली अत्याचारों के खिलाफ कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुकी हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने कहा था कि ऐसे समय में जब इज़राइल ग़ाज़ा पर अपने हमले तेज कर रहा है, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सदस्य के रूप में यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है कि वह सही के साथ खड़ा हो।

उन्होंने कहा कि ”हमें युद्ध-विराम को जल्द से जल्द संभव बनाने के लिए हर वह काम करना चाहिए जो संभव हो। हमें ग़ाज़ा के मज़लूम, पीड़ित, महिलाओं बच्चों पर होने वाले नरसंहार के विरुद्ध खुलकर सामने आना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे भी ग़ाज़ा में तत्काल युद्ध-विराम की मांग कर चुके हैं।

ग़ाज़ा पर ‘‘निर्मम तरीके से जारी बमबारी” की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का एक सदस्य होने के नाते यह भारत का कर्तव्य है कि वह सही का साथ दें और जल्द से जल्द संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।

बता दें कि प्रियंका गांधी इस से पहले भी लगातार ग़ाज़ा वासियों के समर्थन में आवाज़ उठ चुकी हैं। उन्होंने कहा था, ‘‘ग़ाज़ा पर निर्मम बमबारी युद्ध-विराम से पहले से भी अधिक बर्बरता के साथ जारी है। खाद्य आपूर्ति की किल्लत है, चिकित्सा सुविधाओं को नष्ट कर दिया गया है और मूलभूत सुविधाओं को भी बंद कर दिया गया है। ‘ प्रियंका ने कहा कि एक पूरा देश खत्म किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles