फ़िलिस्तीन लिखा हुआ बैग लेकर संसद पहुंचीं: प्रियंका गांधी

फ़िलिस्तीन लिखा हुआ बैग लेकर संसद पहुंचीं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने फ़िलिस्तीन के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाते हुए संसद में एक खास “फ़िलिस्तीन” नामक बैग लेकर पहुंचीं। इस बैग पर “फ़िलिस्तीन ” शब्द लिखा हुआ था, जो उनकी फ़िलिस्तीन के प्रति सहानुभूति और समर्थन का प्रतीक था। प्रियंका गांधी का यह कदम उस समय महत्वपूर्ण माना गया, जब वैश्विक मंचों पर फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों और संघर्ष को लेकर चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने प्रियंका गांधी के संसद में पहुंचने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की और लिखा, “प्रियंका गांधी ने संसद में फ़िलिस्तीन का समर्थन करते हुए एक विशेष बैग लेकर अपने समर्थन का प्रदर्शन किया है, जो फ़िलिस्तीन के साथ सहानुभूति, न्याय और मानवता का प्रतीक है।” इसके साथ ही शमा मोहम्मद ने यह भी बताया कि प्रियंका गांधी ने यह स्पष्ट किया कि कोई भी देश या व्यक्ति जिनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन नहीं कर सकता है, और फ़िलिस्तीनियों के साथ खड़ा होना एक मानवीय जिम्मेदारी है।

यह कदम तब सामने आया जब सोमवार को फ़िलिस्तीनी दूतावास के प्रमुख ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान, उन्होंने प्रियंका गांधी को फिलिस्तीनियों के संघर्ष को दर्शाते हुए एक चित्र भेंट किया, जिसमें प्रियंका गांधी को फ़िलिस्तीन राज्य की स्थापना के लिए समर्थन दिखाते हुए प्रस्तुत किया गया। आबिद अल-राज़ग ने इस मुलाकात में यह भी कहा कि प्रियंका गांधी ने फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन किया है, और उनका यह कदम फ़िलिस्तीनियों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।

प्रियंका गांधी का यह कदम इस समय बहुत महत्वपूर्ण है। संसद में ऐसा कदम उठाकर प्रियंका गांधी ने यह संदेश दिया है कि भारत का एक बड़ा हिस्सा फ़िलिस्तीन के संघर्ष में उनके साथ खड़ा है और किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना को स्वीकार नहीं करेगा। बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का वह भाषण बहुत वॉयरल हो चुका है जिसमे उन्होंने कहा था कि, इज़रायल अतिक्रमणकारी है। अरबों की जिस ज़मीन पर इज़रायल ने क़ब्ज़ा किया है उसे वह ज़मीन ख़ाली करनी होगी।

popular post

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने निशाना

यमन पर सऊदी अरब के 42 हवाई हमले, सना, ताइज़, लहज और मयून द्वीप बने

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *