रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी: सूत्र

रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी: सूत्र

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश या राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुना जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे में संसद में बने रहने के लिए और कुछ अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए राज्यसभा सीट उनके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। यह अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं, क्योंकि सोनिया गांधी को कांग्रेस राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सोनिया बुधवार को जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भर सकती हैं।

दरअसल, 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर सोमवार शाम अहम मीटिंग हुई। इसमें सोनिया गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की खाली हो रही राज्यसभा सीट ऑफर करने पर चर्चा हुई। प्रियंका गांधी ने आज तक कभी चुनाव नहीं लड़ा है। रायबरेली की सीट कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। 1952 के पहले लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस यहां सिर्फ तीन बार हारी है।

77 वर्षीय सोनिया गांधी पहली बार 1999 में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं। तब से वह इस सीट से लगातार जीतती आ रही हैं। रायबरेली की पड़ोसी लोकसभा सीट अमेठी भी कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी। 2004 से राहुल गांधी इसका प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने यह सीट जीत ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार से जोरदार मुकाबला कर अमेठी सीट पर कब्जा कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में सोनिया गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा भेजने को लेकर चर्चा की गई। प्रियंका गांधी की बात करें तो उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में मां सोनिया गांधी के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी।

इसके बाद उन्होंने 2007 में अमेठी और रायबरेली में 10 सीटों पर कांग्रेस की मदद की थी। उन्हें 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया। हालांकि, 2023 में उनसे यह प्रभार वापस ले लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles