प्रियंका गाँधी ने की कांग्रेस नेताओ के साथ बैठक, यूपी में बढ़ते कोरोना मामलों पर चर्चा

नई दिल्ली एएनआई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ राज्य में कोरोना (COVID-19) के बढ़ते मामलों के बीच एक आपात बैठक बुलाई। जिसमे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग दो घंटे तक राज्य में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा हुई ।

प्रियंका गाँधी ने कांग्रेस नेताओ से कहा कि विपक्षी दल होने के नाते हम सब पर ज़रूरी है कि राज्य में बढ़ते COVID-19 मामलों के बीच लोगों के कल्याण के लिए काम करें।

बता दें कि बैठक को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा: “मेरा मानना ​​है कि हमें अपने संबंधित क्षेत्रों से उचित जानकारी मिलनी चाहिए ताकि हम अपनी पार्टी की रणनीति तैयार कर सकें, हम लोगों की मदद और इस मुश्किल हालत में उनका समर्थन कर सकें

हम विपक्ष के नेताओ का कर्तव्य है कि वह जनता के अधिकारों के लिए लड़ें। हमारा राज्य के लोगों से वादा है, कांग्रेस हर संभव मदद के लिए तैयार है। ”

भारतीय न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्य में COVID​​-19 की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा: “उत्तर प्रदेश में स्थिति भयावह है इस भयावह हालत के लिए राज्य की सरकार ज़िम्मेदार है क्योंकि यूपी में निजी प्रयोगशालाओं में परीक्षण की अनुमति नहीं है। अस्पताल में प्रवेश पाने के लिए सीएम के पत्र की ज़रूरत है COVID-19 महामारी के बीच यूपी सरकार उनको समर्थन करने के बजाय लोगों के जीवन में अधिक समस्याएं पैदा कर रही हैं। ”

ग़ौर तलब है कि मंगलवार को यूपी में 18,021 नए COVID ​​-19 के मामले आए हैं जबकि पुरे देश में 1.8 लाख से अधिक मामले आएं हैं।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *