स्कूल परिसर में नमाज की अनुमति देने पर प्रधानाचार्या निलंबित

स्कूल परिसर में नमाज की अनुमति देने पर प्रधानाचार्या निलंबित

यूपी के लखनऊ में सरकारी प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या को छात्रों के एक समूह को स्कूल परिसर में नमाज अदा करने की अनुमति देने के लिए निलंबित कर दिया गया। प्रधानाचार्या को शनिवार को निलंबित कर दिया गया और यह घटना शुक्रवार को हुई।

जांच अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, उक्त विद्यालय की प्रधानाचार्या मीरा यादव को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने कहा, “इसके अलावा, विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं तहजीब फातिमा एवं ममता मिश्रा को भी उक्त कृत्य में सहयोगी मानते हुए अलग से सख्त चेतावनी जारी की गई है।”

जिला स्तर के एक शिक्षा अधिकारी ने कहा, “स्कूल परिसर में नमाज अदा करना विभागीय दिशानिर्देशों के खिलाफ है।” स्कूल परिसर में कथित तौर पर छात्रों के एक समूह को नमाज अदा करते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

लखनऊ बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अरुण कुमार ने कहा, ”शुक्रवार को लखनऊ के बेसिक शिक्षा नगर क्षेत्र-4 के प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चों ने नमाज पढ़ी, जो विभागीय दिशानिर्देशों के विपरीत है। स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी इसकी पुष्टि की है।” नगर क्षेत्र जोन-4 लखनऊ के खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कटियार द्वारा की गई मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि कुछ बच्चों ने स्कूल परिसर में नमाज पढ़ी थी।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *