ओवैसी बंधुओं पर नवनीत राणा के विवादित बयान के बाद गरमाई सियासत

ओवैसी बंधुओं पर नवनीत राणा के विवादित बयान के बाद गरमाई सियासत

हैदराबाद: सोशल मीडिया पर नवनीत राणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कहती हुई दिखाई दे रही है कि 15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए। बीजेपी सांसद नवनीत राणा के बयान से हैदराबाद का सियासा पारा बढ़ा गया है। नवनीत राणा के इस बयान के बाद उनपर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

नवनीत राणा ने अपने इस बयान का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दोनों ओवैसी भाइयों को भी टैग किया है। वहीं नवनीत राणा के इस बयान पर एआईएमआईएम उनपर हमलावर हो गई है। AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने नवनीत राणा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी के नेता चुनाव के दौरान इस तरह का बयान दे रहे हैं। अगर हमारे किसी नेता ने ऐसा बयान दिया होता तो वो सलाखों के पीछे होता।

दरअसल नवनीत राणा ने ने हैदराबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अकबरूद्दीन ओवैसी के बयान पर कहा कि छोटा भाई, बड़ा भाई न, छोटा बोल रहा है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो तो हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं। छोटो को ये कहना है कि तेरे को 15 मिनट लगेंगे छोटे। हमको सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे। 15 सेकंड पुलिस को हटाया तो पता नहीं लगेगा कि कहां से आया और कहां गया। सिर्फ 15 सेकंड लगेंगे हम लोगों को, जिस दिन हम लोग मंच पर आ गए।

बता दें कि अमरावती से सांसद नवनीत राणा हैदराबाद में बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने आपत्तिजनक बयान दिया। उन्होंने कहा, “15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए। एक छोटा और बड़ा भाई है। छोटा बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो, तो हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं। छोटे को मेरा कहना है कि तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमको सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे।”

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *