बिहार में राजनीतिक पैंतरेबाजी चरम पर, सभी पार्टियां नफ़े-नुकसान के आकलन में व्यस्त

बिहार में राजनीतिक पैंतरेबाजी चरम पर, सभी पार्टियां नफ़े-नुकसान के आकलन में व्यस्त

बिहार में राजनीतिक पैंतरेबाजी गुरुवार को चरम पर पहुंच गई। नीतीश कुमार बुधवार से पलटी मारने की मुद्रा में नजर आ रहे हैं। जेडीयू और आरजेडी में संवादहीनता की स्थिति आ गई है। जेडीयू के सभी विधायकों को पटना बुलाया गया है। नीतीश के सभी कार्यक्रम टाल दिए गए हैं।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और जेडीयू नेता केसी त्यागी दिल्ली रवाना हो चुके हैं।पटना से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक विश्लेषकों के पास सूचनाएं ही सूचनाएं हैं। खबर आ रही है कि लालू यादव खेमे ने विधायकों की संख्या के मामले में 122 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए गिनती शुरू कर दी है। आरजेडी विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए अपने दूतों को दौड़ा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, अगर नीतीश पलटी मारते हैं तो आरजेडी को  सरकार बनाने के जादुई आंकड़े 122 तक पहुंचने के लिए आठ और विधायकों की जरूरत होगी। आरजेडी राज्य विधानसभा में प्रमुख पावर का रुतबा पाने के लिए पूरी ताकत लगाने में जुट गई है।

सूत्रों का कहना है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खेमे के चार अस्थायी विधायक, एआईएमआईएम का एक विधायक और एक अन्य निर्दलीय विधायक आरेजेडी के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी दो विधायकों की जरूरत पड़ेगी। तभी वो 122 के जादुई आंकड़े पर पहुंचेगी और सरकार का दावा पेश करेगी।

इस बीच, इंडिया टुडे टीवी ने बताया कि बिहार बीजेपी प्रमुख सम्राट चौधरी केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ पार्टी नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। जेडीयू नेता केसी त्यागी भी दिल्ली आ गए हैं। समझा जाता है कि केसी त्यागी ही नीतीश की ओर से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत में बिचौलिए की भूमिका निभाएंगे।

उधर,  पटना में जेडीयू नेता ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी और अन्य लोग मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा के लिए नीतीश कुमार के साथ बैठक कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा है कि लालू प्रसाद के जादुई संख्या (122) हासिल करने से पहले नीतीश कुमार बिहार विधानसभा को भंग करने पर विचार कर सकते हैं।

बिहार और इंडिया की कहानी दिलचस्प हो गई है। जो विपक्ष और बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में पीएम मोदी और भाजपा से टकराने चला था, वही अब मोदी के साथ जाने का संकेत दे रहा है।

popular post

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन

इटली: सरकार की शिक्षा नीतियों के ख़िलाफ़ छात्रों का प्रदर्शन इटली में सरकार की शिक्षा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *