पंजाब में फिर राजनीतिक उबाल, चन्नी के खिलाफ दिल्ली पहुंचे जाखड़

पंजाब में फिर राजनीतिक उबाल, चन्नी के खिलाफ दिल्ली पहुंचे जाखड़ पंजाब कांग्रेस में मचा सियासी बवाल अभी थमने के आसार नहीं हैं।

पंजाब में फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री चन्नी मंजूर नहीं है।
वह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पहुंचे हुए हैं।

कांग्रेस में कई दिन चले सियासी हंगामे के बाद पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त कर इस विवाद को थामने का प्रयास जरूर किया था लेकिन पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान अभी थमा नहीं है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के माने तो बुधवार को सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात की। राहुल और प्रियंका से मुलाकात के बाद सुनील जाखड़ उनके साथ राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ एक विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। राहुल और प्रियंका शिमला से लौटते वक्त बुधवार शाम को चंडीगढ़ रुके थे जहां से सुनील जाखड़ ने उनसे मुलाकात के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी। सुनील जाखड़ और राहुल प्रियंका मुलाकात के बाद एक बार फिर पंजाब की सियासत गरमा गई है।

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को मुख्यमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार बताया जा रहा था लेकिन बाद में घटे राजनीतिक घटनाक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का पद सुनील जाखड़ को न देते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को दे दिया गया। कहा जा रहा है जाखड़ के नाम पर सहमति न बन पाने का कारण कांग्रेस नेता अंबिका सोनी का वह बयान था जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब के मुख्यमंत्री का पद किसी सिख नेता को ही जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles