फडणवीस पर आरोपों से राजनीतिक माहौल गर्म

फडणवीस पर आरोपों से राजनीतिक माहौल गर्म

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव द्वारा आरोप लगाए जाने से राज्य का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इन दोनों का दावा है कि देवेंद्र फडणवीस ने तीन साल पहले उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और अजीत पवार को फंसाने की साजिश की थी और अनिल देशमुख पर दबाव डाला था कि वे चार हलफनामों पर हस्ताक्षर कर दें।

इस मामले में देवेंद्र फडणवीस ने सफाई दी है कि अनिल देशमुख और श्याम मानव के दावे बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ कभी कहा ही नहीं है। फडणवीस ने कहा कि उनके पास अनिल देशमुख के खिलाफ ऑडियो/वीडियो सबूत मौजूद हैं और समय आने पर वे उन्हें सार्वजनिक करेंगे। श्याम मानव के बारे में फडणवीस ने कहा कि “श्याम मानव सुपारी लेकर काम कर रहे हैं।”

बीजेपी ऐसा काम कर सकती है: संजय राउत
अनिल देशमुख का सनसनीखेज दावा सामने आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल देशमुख के बयान की पुष्टि की और कहा कि देशमुख ने यह बात उन्हें जेल में बताई थी। उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख की गिरफ्तारी साजिश के तहत की गई थी। उन पर उद्धव ठाकरे, शरद पवार और आदित्य ठाकरे को फंसाने का दबाव डाला गया था। अनिल से कहा गया था कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें जेल जाना होगा। दो साल पहले जब हम दोनों (अनिल और राउत) जेल में मिले थे, तब अनिल ने मुझे यह बताई थी। संजय राउत ने दावा किया कि बीजेपी ऐसा काम कर सकती है।

बीजेपी अपने विरोधियों को झूठे आरोपों में फंसाने का खेल बड़े पैमाने पर चला रही है: नाना पटोले
कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि अनिल देशमुख जो कुछ कह रहे हैं वह सच होगा। नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से देश में राजनीतिक स्थिति बदल गई है। बीजेपी सरकार अपने विरोधियों को झूठे आरोपों में फंसाने का खेल बड़े पैमाने पर चला रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके साथ आ गए, उनके केस ईडी और सीबीआई ने वापस ले लिए।

फडणवीस के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए?
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है कि “देवेंद्र फडणवीस उद्धव ठाकरे और अजीत पवार को फंसाकर जेल में डालना चाहते थे। इस मामले में उनके खिलाफ मेरे पास पेन ड्राइव में सबूत मौजूद हैं।” अनिल देशमुख ने यह दावा किया था कि तीन साल पहले फडणवीस ने उन्हें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अनिल परब और अजीत पवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर हलफनामा दाखिल करने के लिए दबाव डाला था। उन्होंने जब इनकार किया तो ईडी, सीबीआई लगाकर मुझे 13 महीने जेल में रखा गया।

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सनसनीखेज दावा करते हुए यह भी कहा कि “तीन साल पहले फडणवीस ने एक आदमी भेजा और मुझसे कहा कि मैं आदित्य ठाकरे के खिलाफ हलफनामा दूं कि उन्होंने दिशा सालियान की बलात्कार कर उसे बालकनी से नीचे फेंक दिया।” अनिल देशमुख ने कहा कि फडणवीस ने मेरे पास हलफनामे भेजे थे, और उन पर हस्ताक्षर करने को कहा था। मुझसे कहा गया कि उन्हें साइन करने के बाद ईडी और सीबीआई मेरे पास नहीं आएगी। जब मैंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया तो उसके बाद ईडी और सीबीआई को मेरे पास भेज दिया गया। अनिल देशमुख ने कहा कि “मुझ पर दबाव था लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया कि मैं जिंदगी भर जेल में रह लूंगा लेकिन झूठे आरोप नहीं लगाऊंगा।”

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *