किसानों को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

किसानों को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

किसान यूनियन नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा के बीच दूसरे दौर की महत्वपूर्ण बैठक नाकाम होने के बाद, किसान नेताओं ने दिल्ली की ओर अपना मार्च जारी रखने का फैसला किया। किसान मंगलवार को फतेहगढ़ साहिब से रवाना हुए थे लेकिन शंभू बॉर्डर पर ही उन्हें रोक दिया गया।

पंजाब-हरियाणा (शंभू) सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों ने जैसे ही बैरिकेड हटाना शुरू किया हरियाणा पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। हरियाणा पुलिस ने सीमा पर कई किसानों को हिरासत में लिया और उनके वाहनों को जब्त कर लिया।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने ड्रोन के जरिए आसमान से आंसू गैस के गोले बरसाए। इस समय शंभू बॉर्डर पर हालात गंभीर बने हुए हैं। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसके बाद भी किसान आगे बढ़ रहे हैं।

किसानों को यहां से हटाने के लिए पुलिस अनाउंसमेंट कर रही है। लेकिन किसानों को इस दौरान आगे जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों के साथ उलझते हुए देखा गया। अनाउंसमेंट द्वारा पुलिस बार-बार वहां खड़े लोगों को ये बता रही है कि यहां धारा 144 लगी हुई है। कृपया यहां इकट्ठे न हों, वर्ना आपके खिलाफ करवाई की जाएगी।

किसान छह महीने का राशन ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर रवाना हुए हैं, यानी वे लंबे समय तक दिल्ली आने वाले हैं। लेकिन रास्ते में हरियाणा सरकार ने पूरी ताकत से उन्हें रोकने का फैसला किया है। किसानों का जत्था शंभू बॉर्डर पर जब पांच किलोमीटर दूर था, उसी समय हरियाणा पुलिस ने उन पर कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारी किसानों ने मंगलवार को सीमा पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तक पहुंचने की बार-बार कोशिश की। जैसे ही पुलिस आंसू गैस का गोला जमीन पर फेंकती, प्रदर्शनकारी धुएं को रोकने के लिए तुरंत अपने शरीर और आंखों को गीले जूट के थैलों से ढक दे रहे थे।

पुलिस ने किसानों को पीछे हटाने के लिए ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे। शंभू बॉर्डर पर किसान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने पहला एक्‍शन 11.58 किया। पुलिस ने ड्रोन के जरिये आंसू गैस के गोले तक दागे। दूसरा एक्‍शन 12.18 पर हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles