तालिबान का क़सीदा पढ़ने वाले 14 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

तालिबान का क़सीदा पढ़ने वाले 14 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

असम पुलिस ने सोशल मीडिया पर तालिबान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ़्तार किया है. बताया जा रहा है कि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था उन्होंने सोशल मीडिया पर तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे को लेकर कसीदे पढ़े थे.

स्पेशल डीजीपी जीपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘पुलिस ने सोशल मीडिया पर तालिबान की तारीफ करने के संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही डीजीपी ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि लोगों को दंडात्मक कार्रवाई से बचने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट और लाइक करने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.’

बता दें कि आरोपियों पर अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी का कहना है कि हम सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने वाले लोगों की निगरानी कर रहे हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में एक छात्र भी शामिल है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, गिरफ्तारी शुक्रवार रात से शुरू की गई थी और उन पर UAPA, आईटी अधिनियम और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सैदुल हक, मोजिदुल इस्लाम, फारुक हुसैन खान, सैयद अहमद, अरमान हुसैन, मुजीब उद्दीन, मुर्तुजा हुसैन खान, मौलाना फजुल करीम, जावेद मजूमदार, नदीम अख्तर, खांडकर नूर अलोम, मौलाना यासीन खान और मौलाना बसीरुद्दीन लस्कर के रूप में हुई है.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *