पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, GST सुधार जैसे मुद्दे पर कर सकते हैं बात 

पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित, GST सुधार जैसे मुद्दे पर कर सकते हैं बात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश के नाम संबोधन देंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं है कि वे किस विषय पर बोलेंगे, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका फोकस नए GST रेट्स और स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील पर हो सकता है। हाल के महीनों में उन्होंने मणिपुर, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की यात्राओं के दौरान भी इस मुद्दे पर जोर दिया था। साथ ही अनुमान यह भी है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H-1B वीजा की नई फीस पर अपनी प्रतिक्रिया रख सकते हैं।

भारत की टैक्स व्यवस्था के लिहाज से 2025 ऐतिहासिक साल साबित हो रहा है। केंद्र सरकार ने 17 सितंबर को नए GST रेट्स का नोटिफिकेशन जारी किया था, जो 22 सितंबर से लागू होंगे। वित्त मंत्रालय ने 28 जून 2017 की पुरानी अधिसूचना को निरस्त कर दिया है। पहले पांच स्लैब – 0%, 5%, 12%, 18% और 28% मौजूद थे। लेकिन अब 12% और 28% की दरें खत्म कर दी गई हैं। इसके स्थान पर दो मुख्य दरें – 5% और 18% लागू होंगी। वहीं पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, शराब और लग्ज़री कारों जैसे उत्पादों पर 40% टैक्स लगाया जाएगा। पहले इन पर उपकर (Cess) भी लगता था, जिसे अब हटा दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम टैक्स ढांचे को सरल करेगा, लेकिन महंगे सामान और हानिकारक उत्पादों पर बोझ और बढ़ा देगा।

इसी बीच अमेरिका में हुए बदलाव से भारतीय पेशेवरों को बड़ा झटका लग सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 अगस्त को एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर कर दी गई है। यह शुल्क केवल नए आवेदकों पर लागू होगा और कंपनियों को अपने विदेशी कर्मचारियों के लिए हर साल छह साल तक यह भुगतान करना होगा। व्हाइट हाउस अधिकारियों के मुताबिक इस फैसले को कानूनी चुनौती मिल सकती है, लेकिन यदि नियम लागू रहता है तो भारतीय आईटी और प्रोफेशनल सेक्टर पर गंभीर असर पड़ेगा। 2024 में ही 3 लाख से अधिक भारतीयों को यह वीजा मिला था।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 12 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राष्ट्र को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान, आतंकवाद, परमाणु नीति, PoK, सेना और स्वदेशी हथियारों से जुड़े 12 अहम मुद्दों पर देश का रुख स्पष्ट किया था। अब देश की निगाहें उनके आज के संबोधन पर टिकी हैं कि वे GST सुधारों और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर क्या संदेश देते हैं।

popular post

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता

सऊदी अरब की वॉशिंगटन से शिकायत: ईरान पर यूएई के हमलों को लेकर चिंता सऊदी

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *