पीएम मोद, सिर्फ चुनावी साल में बिहार का दौरा करते हैं: तेजस्वी यादव

पीएम मोद, सिर्फ चुनावी साल में बिहार का दौरा करते हैं: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अपने हालिया दो दिवसीय बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य के असली और गंभीर मुद्दों पर एक शब्द भी नहीं कहा।

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री को बिहार की ज़मीनी हकीकत नहीं दिखाई देती? उन्होंने लिखा, “बिहार में पिछले 20 सालों से एनडीए की सरकार है, लेकिन आज भी बेरोज़गारी चरम पर है, लोग रोज़गार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं, ग़रीबी बनी हुई है और युवाओं को कोई भविष्य नज़र नहीं आता।”

उन्होंने नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के मामले में बिहार पूरे देश में सबसे नीचे है। तेजस्वी का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इन गंभीर मुद्दों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया।

तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार की प्रति व्यक्ति आय और निवेश देश में सबसे कम है, और इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की एनडीए सरकार इन सवालों से लगातार भागती रही है। उन्होंने कहा, “जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सिर्फ योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की राजनीति की जा रही है।”

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री सिर्फ चुनावी साल में बिहार का दौरा करते हैं और वही योजनाएं बार-बार नई घोषणाओं के साथ पेश करते हैं। 2015 से यही सिलसिला चल रहा है। मगर बिहारी जनता अब इन खोखले वादों और दिखावटी उद्घाटनों से गुमराह नहीं होने वाली। उन्हें अच्छे से पता है कि कौन सच्चा है और कौन झूठा।”

तेजस्वी यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार बिहार में बड़े विकास कार्यों और परियोजनाओं के उद्घाटन का दावा कर रही है, लेकिन विपक्ष इसे केवल चुनावी स्टंट बता रहा है।

popular post

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई

ट्रंप को झटका: अदालत ने CNN, MSNBC और POLITICO के प्रतिबंध पर रोक लगाई अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *