पीएम मोदी ने साधा ममता सरकार पर निशाना, कहा पश्चिम बंगाल ने बना लिया है परिवर्तन का मन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बंगाल में हुगली के डनलप मैदान पहुंचे। यहां दिलीप घोष ने पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की।

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी ने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भीड़ का उत्साह और ऊर्जा कोलकाता से दिल्ली के लिए एक संदेश भेज रहा है। मुझे तो लग रहा है कि अब पश्चिम बंगाल ने ‘पोरिबोर्टन’ (परिवर्तन) के लिए अपना मन बना लिया है

पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में लाखों जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज नहीं मिल पाया जिसकी ज़िम्मेदार ममता सरकार है साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बंगाल में ममता सरकार विकास और लोगों के बीच इस तरह की बाधा खड़ी करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा: पश्चिम बंगाल अपने तेज विकास के संकल्प को सिद्ध करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रहा है। पिछली बार मैं आप को गैस संपर्क का उपहार देने आया था, आज मेट्रो और रेल की अनेक परियोनजाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में हाइवे, रेलवे, एयरवे, वाटरवे और हर तरह के संपर्क पर जोर दिया गया है। बंगाल में भी जोर दिया गया है। अब रेलवे को लेकर पश्चिम बंगाल में संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं। पूर्वी डेडिकेटेड कॉरिडोर का बड़ा लाभ बंगाल को मिलेगा।

इसी तरह से विशेष किसान रेल भी हमारी सरकार में शुरू की गई है। आप देखे तो आज आज बंगाल के छोटे किसानों को तेजी सेे उसका लाभ मिल रहा है। सौवीं किसान रेल शालाीमार से चलाई गई। मुंबई, पुणे समेत देश के विभिन्न बाजार को सीधी पहुंच मिली है। हावड़ा, उत्तर 24 परनगा, हुगली के लिए आज खुशी का समय है। मेट्रो रेलवे से दक्षिणेश्वर जुड़ रहा है। चंदननगर समेत यह पूरा क्षेत्र, भारत की संस्कृतिक, ज्ञान विज्ञान का तीर्थ क्षेत्र है।अनेकों विभूतियों का नाता इस धरती से है। मुझे हैरानी है कि इतने वर्षों में इस ऐतिहासिक क्षेत्र में अपने हाल पर छोड़ दिया है। यहां के आधारभूत संरचना को बेहाल रहने दिया गया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *