SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान कड़ी आलोचना की। प्रधानमंत्री मोदी ने SCO में कहा, “भारत पिछले चार दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। हाल ही में पहलगाम में हमने आतंकवाद का सबसे क्रूर रूप देखा। यह हमला न केवल भारत की आत्मा पर प्रहार था, बल्कि यह उन सभी देशों के लिए खुली चुनौती है जो मानवता में विश्वास रखते हैं।”

उन्होंने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आतंकवाद पर दोहरा मापदंड स्वीकार नहीं किया जा सकता। हमें एक स्वर में कहना होगा कि आतंकवाद का हर रूप और रंग नामंजूर है।”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती है और इस मुद्दे पर “दोहरा रवैया” मंजूर नहीं है। पीएम मोदी का यह भाषण अमेरिका को एक अप्रत्यक्ष संदेश है, जो इस समय पाकिस्तान को अपने प्रमुख सहयोगी के रूप में प्रोजेक्ट कर रहा है। जबकि कभी अमेरिका ने पाकिस्तान की इस बात के लिए निन्दा की थी कि वो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

शिखर सम्मेलन में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव साफ दिखाई दिया। पीएम मोदी और शहबाज शरीफ ने एक-दूसरे से कोई बातचीत नहीं की, जो पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को दर्शाता है। एक तस्वीर में मोदी कजाकिस्तान के राष्ट्रपति से चर्चा करते दिखे, जबकि शहबाज शरीफ उनकी ओर पीठ करके खड़े थे। समूह तस्वीर में भी दोनों नेताओं को एक-दूसरे से दूर रखा गया।

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का यह संबोधन न केवल भारत के आतंकवाद विरोधी रुख को मजबूती से सामने लाया, बल्कि पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर कठघरे में खड़ा करने में भी सफल रहा। पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई और SCO की एकजुटता ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहमति को और मजबूत किया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *