दूसरे चरण में सफाए के बाद पीएम मोदी हताश नज़र आ रहे हैं: कांग्रेस

दूसरे चरण में सफाए के बाद पीएम मोदी हताश नज़र आ रहे हैं: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ‘‘सफाया’’ होने के बाद ‘‘हताशा’’ में ‘‘डर फैलाने’’ का काम कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कर्नाटक में मोदी की रैली से पहले उनसे कुछ सवाल किए। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दूसरे चरण में सफाए के बाद हताश प्रधानमंत्री आज कर्नाटक में कई रैलियां कर रहे हैं।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि चुनावी बॉण्ड योजना एक घोटाला है और बीजेपी को 2018 एवं 2023 के बीच औद्योगिक घरानों से 8,200 करोड़ रुपये बॉण्ड के जरिए मिले एवं उसने उन्हें परियोजनाएं दीं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री ने 8,200 करोड़ रुपये का चंदा लिया और उसके एवज में औद्योगिक घरानों को चार लाख करोड़ रुपये का धंधा दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2017 में कहा था कि चुनावी बॉण्ड योजना क्रांति है और इससे राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता आएगी लेकिन उच्चतम न्यायालय ने अब इसे अंसैवधानिक घोषित कर दिया है।

जयराम रमेश ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय का फैसला प्रधानमंत्री के लिए एक बड़ा झटका है और वह आखिरी घड़ी तक एसबीआई पर विवरण सामने नहीं रखने का दबाव डालते रहे लेकिन उच्चतम न्यायालय ने अपना कदम वापस नहीं लिया एवं एसबीआई को पूरा ब्योरा देना पड़ा।’’

रमेश ने संसदीय अनुसंधान सेवा (पीआरएस) के नवीनतम आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक से भाजपा सांसदों ने अपनी जिम्मेदारियों की घोर उपेक्षा की है और उन्होंने अपने मतदाताओं की सेवा करने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाई।

बता दें कि पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन मतदाताओं से डर गए हैं इसलिए वह पार्टी की लगातार आलोचना कर रहे हैं। खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से पूछा था कि अगर कांग्रेस कुछ है ही नहीं तो प्रधानमंत्री क्यों इसे लेकर चिंतित हैं?

खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा था कि मुझे खामोश लहर की उम्मीद है। मैं कह सकता हूं कि यह खामोश लहर (अंडरकरंट) दिखाई नहीं दे रही है लेकिन मोदी जी इन मौन मतदाताओं से डरते हैं और यही कारण है कि वह हमेशा कांग्रेस की आलोचना करते रहते हैं। वरिष्ठ नेता ने पूछा कि अगर बीजेपी को इस बार 400 सीट जीतने का इतना ही भरोसा है तो वह भ्रष्ट लोगों का अपने पाले में स्वागत क्यों कर रही है?

उन्होंने कहा कि आप (भाजपा) एक तरफ कहते हैं कि मोदी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करते। फिर आप खरीद-फरोख्त करते हैं…खरीद-फरोख्त करने के बजाय मैं कहूंगा कि आपने लगभग 444 विधायकों को लालच दिया, फिर चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *