पीएम मोदी अपने दोस्तों को दौलतवीर और युवाओं को अग्निवीर बना रहे

पीएम मोदी अपने दोस्तों को दौलतवीर और युवाओं को अग्निवीर बना रहे

कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों को 50 साल के लिए हवाई अड्डे सौंपकर उन्हें ‘दौलतवीर’ बना रहे हैं, जबकि युवाओं को चार साल के अनुबंध पर ‘अग्निवीर’ बना रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री अपने दोस्तों को 50 साल के लिए देश के हवाई अड्डे सौंपकर ‘दौलतवीर’ बना रहे हैं, जबकि युवाओं को चार साल के अनुबंध पर ‘अग्निवीर’ बना रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी आज देशभर में अग्निपथ के खिलाफ युवाओं के लिए सत्याग्रह कर रही है। यह सत्याग्रह तब तक नहीं रुकेगा जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता।’

गौरतलब है कि आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नई सैन्य भर्ती योजना को वापस लेने की मांग को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘शांतिपूर्ण सत्याग्रह’ भी किया है। इससे पहले कांग्रेस ने 20 जून को इस मुद्दे पर नई दिल्ली के जंतर मंतर के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया था।

कोंग्रेस सांसदों ने भी अग्निपथ योजना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए संसद से शांतिपूर्ण मार्च निकाला था। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपा और उनसे विवादास्पद योजना को वापस लेने का अनुरोध किया था।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *