पीएम मोदी ने संदेशखाली और भ्रष्टाचार को लेकर ममता बनर्जी की आलोचना की

पीएम मोदी ने संदेशखाली और भ्रष्टाचार को लेकर ममता बनर्जी की आलोचना की

हुगली के आराम बाग में सरकारी परियोजना का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राजनीतिक रैली में अपने संबोधन में तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की और बंगाल के लोगों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए बंगाल की सभी सीटों पर मतदान करेंऔर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल का विकास होगा तो भारत का विकास होगा.बंगाल और देश के विकास के लिए बीजेपी को सत्ता में आना ही होगा। उन्होंने बंगाल में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए केंद्रीय एजेंसी के खिलाफ धरना दिया जाता है, लेकिन जब तक मैं हूं, भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दूंगा। मोदी उनके धरने से डरने वाला नहीं हैं।

मैं बंगाल की जनता को आश्वस्त करता हूं कि गरीबों को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि शिक्षक नियुक्ति घोटाला, नगर पालिका घोटाला, पशुधन घोटाला और राशन घोटाला से लोग परेशान हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चूंकि मैं उन्हें वह करने नहीं दे रहा हूं जो वे चाहते हैं, इसलिए तृणमूल मोदी को दुश्मन नंबर एक मानती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली का जिक्र किया और कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ वह दुनिया में कहीं नहीं हुआ। उन्होंने सवाल किया कि संदेश खली की घटना पर विपक्ष चुप क्यों है।

इस बीच इस रैली के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजभवन पहुंचे जहां उनकी मुलाकात ममता बनर्जी से हुई। मुलाकात के बाद ममता ने मीडिया से कहा कि चूंकि चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं हुई है, इसलिए प्रोटोकॉल के तहत मैंने उनसे मुलाकात की और राज्य के बारे में चर्चा की। मैंने राज्य से बकाया भुगतान की मांग की है।

popular post

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी 

यमन के सशस्त्र बलों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को लेकर चेतावनी दी  यमन के सशस्त्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *